बलिया: एंबुलेंस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, पांच घायल, सभी पुण्यतिथि कार्यक्रम से लौट रहे थे
बलिया जिले के इंदरपुर और चिलकहर के पास बलिया-रसड़ा मार्ग के पहाड़पुर में यह हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के इंदरपुर और चिलकहर के पास बलिया-रसड़ा मार्ग पर पहाड़पुर के सामने शुक्रवार देर रात बलिया से मऊ जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर एक साइकिलसवार की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पहले मऊ और वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने बलिया-रसड़ा मार्ग पर चिलकहर में जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने किसी तरीके से समझा कर एक घंटे में जाम खुलवाया।
शुक्रवार की देर रात एक एंबुलेंस बलिया से मऊ की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। रसड़ा मार्ग के पास पहाड़पुर के सामने साइकिल से गांव लौट रहे छह लोगों को चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में एक युवक राजा भारती (22) पुत्र रामाशीष निवासी नरांव ने अधिक खून बह जाने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आसपास के लोगों ने अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए गड़वार थाना क्षेत्र के नराव निवासी मनीष (21) वर्ष पुत्र उमेश राम को रेफर कर दिया। उसे मऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से शनिवार को वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
हादसे के शिकार लोग पूर्व मंत्री घूरा राम के पुण्यतिथि कार्यक्रम के भंडारे से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद ब्लाक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग और डाक्टर संतोष कुमार ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। देर रात तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। घायलों में नरांव निवासी सीताराम चौहान (40), अंदौर निवासी अनीश यादव (16), देवेंद्र यादव (35) रसडा, कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी दयानंद यादव का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने एंबुलेंस सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।