फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambika chaudhary son anand chaudhary joined samajwadi party become District Panchayat President candidate in ballia

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का बसपा से इस्तीफा, सपा में जानें की अटकलें, बेटा आनंद भी सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार

Sat, 19 Jun 2021 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 08:51 PM IST
सार

आनंद चौधरी यूपी के पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में सपा ज्वाइन की। इसके बाद ही अंबिका चौधरी ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Ambika chaudhary son anand chaudhary joined samajwadi party become District Panchayat President candidate in ballia
अंबिका चौधरी ने बसपा से दिया इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में राजनीतिक पंड़ितों की भविष्यवाणी से परे शनिवार को जिले में बड़ा राजनतिक उलटफेर हुआ। एक दिन पहले तक समाजवादी पार्टी के आंखों की किरकिरी बने पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। वह वार्ड नंबर-45 से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वहीं, थोड़ी देर बाद ही उनके पिता अंबिका चौधरी ने भी बसपा छोड़ दी।

विज्ञापन


मायावती को भेजे इस्तीफे में पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 को लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी में उन्हें कोई दायित्व नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी में मैं उपेक्षित और अनुपयोगी हो गया हूं। मेरे पुत्र को सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा मायावती को भेज दिया है। सपा सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में अंबिका चौधरी भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन


साइकिल की सवारी करने के साथ ही पार्टी ने आनंद को लगे हाथ घर वापसी का तोहफा दे दिया। सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे जहां समाजवादियों का खेमा गदगद है, वहीं अन्य दल सकते में नजर आ रहे हैं। बसपा कार्यकर्ताओं में मायूसी का आलम है। एक-दो दिन में अंबिका चौधरी के बारे में भी बड़ी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ambika chaudhary son anand chaudhary joined samajwadi party become District Panchayat President candidate in ballia
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने पार्टी की सदस्यता लेते आनंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

आनंद चौधरी को सपा ज्वाइन कराने और पार्टी का अधिकारिक उम्मीदवार बनाने की कवायद लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के द्वारा की गई। कहा जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आजमी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और एक पूर्व पदाधिकारी की अहम भूमिका रही।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार घोषित कर रखा था, लेकिन तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद जहां बसपा खेमे में मायूसी छा गई है। वहीं, अन्य दलों की रणनीति भी धराशाई होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed