फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambedkar statue damaged on night of Holika Dahan in ballia

होलिका दहन की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, नई मूर्ति लगने के बाद गांव में शांति

Wed, 31 Mar 2021 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged on night of Holika Dahan in ballia
डॉ भीमराव आंबेडकर।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अराजकतत्वों ने होलिक दहन की रात आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को नई आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करा दी थी। उधर, आंबेडकर संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में अब स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार का विरोध नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवां गांव के खूंटा मौजे में होलिका दहन की रात डॉ आंबेडकर की प्रतिमा की दोनों बांह को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, जहां आंबेडकर प्रतिमा है, वह खलिहान की जमीन है और उसी स्थान पर बगल में वर्षों से होलिका दहन होता आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि होलिका दहन होने के काफी देर तक पुलिस वहां मौजूद रही। सुबह जब लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित देखा तो उनमें आक्रोश बढ़ गया। सूचना पाकर क्षेत्र के अन्य गांवों के नेता भी जुटने लगे। कुछ ही समय में वहां लोगों की भीड़ हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने इसकी सूचना थाने को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। बात नहीं बनी तो मौके पर एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव और क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण पहुंचे और लोगों को समझाया। जब एसडीएम ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed