{"_id":"6159e3af8ebc3e4aff13096f","slug":"along-with-insurance-water-and-electricity-bills-will-be-paid-from-the-post-office-ballia-news-vns61522338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा के साथ-साथ पानी और बिजली बिल का होगा डाकघर से भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा के साथ-साथ पानी और बिजली बिल का होगा डाकघर से भुगतान
विज्ञापन
बलिया। वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट ऑफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल आदि जमा कराना अब डाक विभाग ने और आसान कर दिया है। आप चाहे तो घर बैठे भी इन भुगतानों को करा सकते हैं। इच्छुक लोगों को अपने नजदीकी डाकघर के डाकिये को फोनकर उन्हें घर के पते पर बुलाना होगा। इसके लिए वह आपसे अतिरिक्त चार्ज भी वसूल नहीं करेंगे।
डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट आफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल आदि जमा करने की सुविधा सभी डाकघरों के साथ डाकियों द्वारा भी उपलब्ध है। बस, आवेदकों का इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) खाता होना जरूरी है। भुगतान की रकम आईपीपीबी खाते से ऑनलाइन कटेगी। अपना आईपीपीबी खाता नहीं है तो निकट संबंधी के खाते से भी भुगतान की सहूलियत भी दी गई है। बताया कि डाकिया घर पहुंचकर ग्राहक से उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नॉमिनी का विवरण और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता संख्या लेगा और अपने स्मार्ट फोन (माइक्रो एटीएम) से संबंधित भुगतान कर देगा। भुगतान का मैसेज ग्राहक के ईमेल आईडी अथवा मोबाइल पर तत्काल पहुंच जाएगी।
155299 पर कॉल कर घर बुलाएं डाकिया
डाक अधीक्षक ने बताया कि वाहन इश्योरेंस, मोबाइल से आधार अपडेट, चाइल्ड इनरोलमेंट, पोस्ट आफिस सीएससी के माध्यम से मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल के भुगतान आदि की सुविधा प्रधान डाकघर, उप डाकघर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघर से भी ली जा सकती है। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल कर दें। अन्यथा इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक सेवा के टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिये को घर बुला सकते हैं।