फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Along with Avlesh, wife is also a millionaire husband

अवलेश के साथ ही पत्नी भी करोड़ पति

Thu, 10 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Along with Avlesh, wife is also a millionaire husband
बलिया। जनपद की फेफना विधानसभा सीट से जदयू के बैनर तले नामांकन करने वाले अवलेश कुमार के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। दोनों के पास लग्जरी वाहन हैं। अवलेश हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास राइफल के साथ ही पिस्तौल भी है।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र के अनुसार अवलेश कुमार के पास इनोवा तो पत्नी के पास पजेरो गाड़ी है। अवलेश की चल संपत्ति 89.84 लाख तो पत्नी की 18.42 लाख है। इंटर की शिक्षा पाए अवलेश के पास 3.22 करोड़ और पत्नी के पास 2.32 करोड़ की अचल संपत्ति है। अवलेश पर 1.50 करोड़ का लोन भी है। इसी विधानसभा से बसपा से चुनाव लड़ रहे कमलदेव सिंह यादव भी इंटर की शिक्षा प्राप्त हैं। चलने के लिए सफारी गाड़ी है। अपने पास पांच लाख और पत्नी के पास 3.40 लाख की चल संपत्ति है। 80 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

इनसेट
आप प्रत्याशी इंटर पास, मुकदमा भी दर्ज
बलिया। बलिया विधानसभा से आप प्रत्याशी अजय राय पर एक मुकदमा भी है। चलने के लिए स्कार्पियो है। चल संपत्ति 16.91 पत्नी के पास 20.33 लाख की है। इंटर की शिक्षा प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण करोड़पति, संजीव और प्रदीप असलहाधारी
बलिया। बसपा के बैनर तले सिकंदरपुर से नामांकन करने वाले संजीव वर्मा स्कार्पियो से चलते हैं। अपने साथ पत्नी के पास भी सोना के आभूषण हैं। सुरक्षा के लिए राइफल भी रखते हैं। संजीव के पास 3.02 और पत्नी के पास 14.05 लाख की चल संपत्ति हैं। अचल संपत्ति शून्य दिखाई गई है।
इसी सिकंदरपुर विधानसभा से आप प्रत्याशी प्रदीप कुमार के पास तो कोई वाहन नहीं है, लेकिन पत्नी के पास ब्रेजा गाड़ी है। सुरक्षा के लिए रिवाल्वर भी रखते हैं। उनके पास 16.44 लाख और पत्नी के पास 27.02 लाख की चल और 40 तथा 25 लाख अचल संपत्ति है।
गोरखपुर के हैं सुभासपा प्रत्याशी
बलिया। बेल्थरारोड से सुभासपा के उम्मीदवार हंसू राम गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनके पास 6.83 लाख और पत्नी के पास 21.88 लाख की चल संपत्ति है। 38.22 लाख की अचल संपत्ति उनके पास और 1.45 करोड़ की पत्नी के पास है। परास्नातक की शिक्षा प्राप्त हंसू पर लोन भी है।

यहीं से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी बीटेक प्रवीण प्रकाश करोड़पति हैं। उनके पास 10.70 लाख और पत्नी के पास 21.78 लाख की चल संपत्ति हैं। प्रवीण के पास 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति हैं और वो स्नातक हैं। पत्नी के नाम 25 लाख का लोन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed