{"_id":"6436f451934edb5360037aa6","slug":"along-with-100-bighas-of-wheat-crop-husk-making-machine-turned-to-ashes-in-the-fire-ballia-news-c-20-1-150992-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अगलगी में 100 बीघे गेहूं की फसल के साथ ही भूसा बनाने वाली मशीन राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अगलगी में 100 बीघे गेहूं की फसल के साथ ही भूसा बनाने वाली मशीन राख
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल के शिवाल मठिया गांव के दियारे में बुधवार को लगी आग में लगभग 100 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल के अलावा सैकड़ों बीघा खेतों की पराली और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की भूसा बनाने वाली मशीन राख हो गई। ग्रामीणों के बार-बार सूचना के बाद भी जब अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने उपजिलाधिकारी को इसकी सूचना दी।
एसडीएम के निर्देश पर अगलगी की घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था। अगल-बगल के पंपसेट चलाकर किसान कुछ हद तक आग पर नियंत्रण कर चुके थे।
बताया जाता है कि पहले भूसा बनाने वाली मशीन में आग लग गई। आग ने सुदर्शन शाह के गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। इसके बाद, कई किसानों का लगभग 100 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, बगल के खेत में भूसा बना रही मशीन भी जल गई। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल मनोज यादव ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
चार झोपड़ियों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख
बैरिया। क्षेत्र के नवकागांव टाड़ी में मंगलवार की देर शाम चूल्हे से उड़ी चिंगारी से चार लोगों की रिहायशी झोपड़ी व उसमें रखे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में संजय यादव, जयप्रकाश यादव, रामशंकर यादव, लाल वीरेन्द्र यादव का सब कुछ जल गया। नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। सूचना के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
अगलगी में दो झोपड़ियां जलीं, मवेशियों को बचाने में दो भाई झुलसे
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मड़हे सहित घर गृहस्थी का सामान जल गया। पशुओं को आग से बचाने में दो सगे भाई आग से झुलस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।
दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला निवासी दल्लू शर्मा का पूरा परिवार मंगलवार की रात अपने दरवाजे पर सो रहा था। देर रात में अचानक अज्ञात कारणों से उनके मड़हे के दक्षिणी छोर से आग की लपटें निकलने लगीं। इसे देख आसपास के लोगों ने शोर करना शुरू कर दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि उस मड़हे से सटे लल्लू शर्मा का भी मड़हा आग की चपेट में आ गया। मड़हे से सटे बांधी गई गायों को आग से बचाने के लिए उनको खोलने गए पशुपालक गोपाल जी शर्मा (25) और बालजी शर्मा (40) दोनों भाई आग की चपेट में आकर झुलस गए। जुटे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।