{"_id":"080498e799b79f5695967e85834260a1","slug":"alligation-of-monopoly-against-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने में मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। नगर के एक होटल में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें गत दिनों अतिक्रमण हटाने के समय प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार गुप्ता के दरवाजे पर लगे हैंडपंप और हरे पेड़ों को उखाड़ने के मामले में नगरपालिका प्रशासन की निंदा की गई। कहा कि गलत तरीके से अतिक्रमण हटाने वाला नगर पालिका और प्रशासन कार्यशैली में सुधार नहीं लाया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रांतीय मंत्री राम कुमार अग्रवाल ने कहा कि 10 फरवरी की शाम को अतिक्रमण हटाने के समय मानवीय संवेदना के साथ खिलवाड़ करने के साथ राजकुमार गुप्ता के पूरे परिवार पर मुकदमा लाद दिया गया। जिस भूमि पर नगरपालिका ने अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया, उक्त भूमि पर पहले से ही सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थगन आदेश चल रहा है। कर्मचारियों ने राजू गुप्ता के साथ बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की। इस दौरान अधिवक्ता सोनू गुप्ता को गंभीर चोटें आई। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं करता है लेकिन अतिक्रमण हटाने के मामले में नगर पालिका प्रशासन को भी व्यापारी हितों को ध्यान रखना होगा। मांग किया कि अधिवक्ता तथा व्यापारी सोनू गुप्ता के परिवार पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। अतिक्रमण के दौरान क्षति का हर्जाना नगर पालिका प्रशासन दे, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।