फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations of abandoning a liquor-laden car

शराब की बरामदगी में खेल, चौकी से लेकर सांसद दरबार तक हुई पंचायत!

Sat, 09 May 2020 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of abandoning a liquor-laden car
बलिया। बैरिया चौकी पुलिस ने शुक्रवार को मठ योगेंद्र गिरि चौराहे के पास से पिकअप से बिहार जा रही 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया था। आरोप लगाया जा रहा है कि दो गाडि़यों पर 250 पेटी शराब लदी थी लेकिन पुलिस ने एक गाड़ी को पार करा दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मानें तो दो गाडि़यों पर कुल 250 पेटी शराब थी। इसमें से पिकअप पर लदे करीब 150 पेटी शराब को पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि एक वाहन को पार होने दिया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने 30 पेटी शराब को छोड़कर शेष पेटी को अपने कमरे रखवा लिया। इसकी जानकारी जैसे ही एक प्रतिनिधि को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ चौकी पर पहुंचे। जनप्रतिनिधि का आरोप था कि चौकी इंचार्ज ने पार्टी से पैसा लेकर शराब पार करवाया और शराब अपने कमरे रख लिया। यह मामला किसी शुक्रवार की देरशाम एक सांसद के पास पहुंचा जहां पंचायत के बाद मामला रफा दफा हुआ। इस बाबत सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह जानकारी मुझे नहीं है, अगर इस तरह का मामला है तो जांचकर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed