फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Allegations and counter-allegations regarding the statement of SP leader Rajeev Rai

Ballia News: सपा नेता राजीव राय के बयान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

Mon, 26 Jun 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations and counter-allegations regarding the statement of SP leader Rajeev Rai
बैरिया। सपा नेता राजीव राय के बयान से हंगामा मचा है। छोटे लोहिया पर राजीव राय की ओर से दिए गए बयान पर उनके छोटे भाई पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि उस पूरी रात मैं सो नहीं पाया। मैंने फोन करके राजीव राय से कहा कि मैंने इस शर्त के साथ गया में पिंडदान दिया है कि मेरे परिवार के पूर्वजों का कोई बकाया नहीं है। अगर उन्होंने पैसा दिया है तो वह हमसे ले लें। मैं पुन: गया जाकर अपने भाई का पिंडदान कर लूंगा।
विज्ञापन

छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र के संबंध में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बयान दिया था। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसे लेकर हंगामा मचा है। हालांकि वायरल वीडियो में राजीव राय का भाव गलत नहीं लग रहा है। वो कह रहे हैं कि मौत की खबर सुन अपने गुरु के यहां प्रयागराज से पहुंचा था। वहां सभी काम करते हुए जिसके जो पैसे थे वो दिए। क्योंकि मेरे गुरु का कुछ बकाया नहीं रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व मंत्री पंडित तारकेश्वर मिश्र ने सुभनथहीं स्थित आवास पर कहा कि राजीव राय के बयान से हम लोग मर्माहत हैं। यह बचकाना बयान है। सपा के बलिया जिला प्रभारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने बयान को ओछी हरकत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed