{"_id":"67a24be18f8cd58a640f031f","slug":"allegation-principal-and-peon-are-extorting-money-by-doing-farming-on-college-land-ballia-news-c-190-1-svns1007-132769-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : कॉलेज की जमीन पर खेती कराकर धनउगाही कर रहे प्राचार्य और चपरासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : कॉलेज की जमीन पर खेती कराकर धनउगाही कर रहे प्राचार्य और चपरासी
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा के मथुरा पीजी कॉलेज की ग्राम नगहर में स्थित करीब 20 एकड़ जमीन पर प्राचार्य और चपरासी के अवैध खनन व खेती करा कर कमाई करने का मामला प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा के यहां पहुंच गया है। इस संदर्भ में सुभासपा के रसड़ा विस अध्यक्ष ने पत्र भेजकर शिकायत की है। उधर, पूर्व में हुई शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी की ओर से बनी तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंशु राजभर ने 27 जनवरी को शिकायती पत्र देकर मथुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नगहर गांव में स्थित 22 एकड़ जमीन पर प्राचार्य धनंजय सिंह एवं चपरासी गंभीर सिंह पर निजी आय के लिए खेती व अवैध बालू खनन करने का आरोप लगाया है।
पत्र में उल्लेख किया है कि महाविद्यालय के प्रबंधक व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी ने 18 जनवरी को स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान महाविद्यालय की चार एकड़ से अधिक भूमि बिना प्रबंधक की अनुमति और संज्ञान के महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय सिंह और चपरासी गंभीर सिंह द्वारा किसानों को अवैध रूप से लीज पर देकर धन उगाही किए जाने के तथ्य को सत्य पाया गया था। इसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। इसमें टीडी कॉलेज, सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया और शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवां के प्राचार्य को शामिल किया गया है। शिकायतकर्ता ने महाविद्यालय के पेड़ों को काटकर बेचने व अन्य शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने और वित्तीय अनियमितता के भी आरोप प्राचार्य धनंजय सिंह एवं चपरासी गंभीर सिंह पर लगाए हैं।उधर, मथुरा महाविद्यालय, रसड़ा के प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद है।
विज्ञापन
000
मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होते ही रिपोर्ट क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी को भेज दी जाएगी
- प्रो.रविंद्र नाथ मिश्र, जांच अधिकारी व प्राचार्य टीडी कॉलेज, बलिया।
000
आरोपों की जांच चल रही है। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी। - प्रो. वैकुंठ नाथ पांडेय, जांच अधिकारी व प्राचार्य सतीश चंद्र कॉलेज, बलिया।
000
शिकायत का संज्ञान लेते हुए मैंने निरीक्षण किया था। प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हुए। इसलिए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम महाविद्यालय की भूमि पर खेती और अवैध खनन का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञान प्रकाश वर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी।
-- -- --