{"_id":"65904dbcf67049fde207c281","slug":"allegation-35-hundred-rupees-were-charged-for-one-unit-of-blood-in-the-blood-bank-ballia-news-c-190-1-svns1008-9517-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्त के बदले वसूला 35 सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्त के बदले वसूला 35 सौ रुपये
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में मरीजों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दवा और पैथालॉजी एजेंट से लेकर स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का शोषण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की चिकित्सकीय सुविधा का जायजा लेने पहुंची राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम के सामने अस्पताल में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई।
मरीजों ने चिकित्सकीय सुविधा देने के एवज में पैसा लेने का आरोप लगाया। टीम के सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसकी खबर लगते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मामले को दबाने के लिए दूसरे दिन पूरा अमला जुट गया है। आरोप लगाने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की खोजबीन होती रही।
जिला अस्पताल को कायाकल्प योजना में शामिल करने के लिए राज्यस्तरीय टीम के सदस्य डाॅ. आस मोहम्मद, डाॅ. आरपी सोलंकी व डाॅ. अंबर इस्लाम दोपहर बाद अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे। मेडिकल वार्ड में मरीजों से बातचीत के दौरान टीम के होश उड़ गए। बेड संख्या 16 पर भर्ती घोड़हरा निवासी सावित्री देवी ने खून देने के लिए 35 सौ रुपये लेने का आरोप ब्लड बैंक में तैनात एक एलटी पर लगाया।
विज्ञापन
वहीं, वार्ड में भर्ती कई मरीजों ने स्वास्थ्यकर्मी पर ब्लड चढ़ाने व सुविधा देने के नाम पर 50 से 100 रूपया लेने का आरोप लगाया। मरीजों के आरोप पर टीम के साथ घूम रहे चिकित्सकों के होश उड़ गए। उन्होंने मरीजों को शांत किया। कायाकल्प की टीम के सदस्यों ने पूरे मामले को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुजीत कुमार यादव को अवगत करा सुधार लाने का निर्देश दिया।
वर्जन
मामले की पूरी जानकारी नहीं है। लिखित शिकायत मिलने पर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. एसके यादव, सीएमएस