फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All the teachers were sitting in the verandah, the girl students were absent

Ballia News: बरामदे में बैठे थे सभी शिक्षक, छात्राएं नदारद

Tue, 11 Jul 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
All the teachers were sitting in the verandah, the girl students were absent
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवीश कुमार सिंह ने मंगलवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रकार की दुर्व्यवस्थाएं विद्यालयों में पाई गई। इसे लेकर प्रबंधन को फटकार लगाई। सुधार न होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

रसड़ा स्थित रामेश्वर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सभी शिक्षक बरामदे में बैठे हुए मिले। किसी भी कक्षा का संचालन नहीं हो रहा था। उपस्थिति पंजिका की जांच की गई तो कक्षा 6 में 0, कक्षा 7 में एक, कक्षा 9 में एक और कक्षा दसवीं 14 छात्रों का नामांकन पाया गया। प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने बताया कि छात्राएं मध्य अवकाश में जलपान कर रही हैं। थोड़ी देर में आ जाएंगी।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद भी सिर्फ दो छात्राएं उपस्थित हुईं। विद्यालय पर प्रधानाध्यापक का कोई प्रशासनिक नियंत्रण नहीं पाया गया। व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त थी। स्वच्छ पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था नहीं थी। मुख्य द्वार पर विद्यालय का नाम भी नहीं अंकित था। बताया गया कि यह जर्जर भवन प्रबंधक ने उपलब्ध कराया है। विद्यालय के संचालन में कोई रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका को चेतावनी दी गई कि 31 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ले अन्यथा विद्यालय के मान्यता प्राप्त हरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। श्री नाथ बाबा इंटर कॉलेज में सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। बच्चों की उपस्थिति 60 फीसद से कम पाई गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ।गया विद्यालय को 25 सीट फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत मल्टीपरपज हाल के निर्माण के लिए मुख्य भवन के बगल में स्थान आवंटित करने के लिए निर्देशित किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठिला में कक्षा 9 में 23 और कक्षा 10 में 37 नामांकन पाए गए। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। दीवारें एवं छत क्षतिग्रस्त पाई गई। खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। प्रधानाध्यापिका से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रस्ताव मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed