फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All orders of CMO will be canceled on July 17: Anand Swaroop Shukla

सीएमओ के 17 जुलाई के सभी आदेश होंगे रद: आनंद स्वरूप शुक्ल

Mon, 20 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
All orders of CMO will be canceled on July 17: Anand Swaroop Shukla
बलिया। प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि राज्य सरकार ने निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी के मिश्रा के भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमएओ पीके मिश्रा के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितता की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई है। इसके बाद उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दूरभाष पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में शुक्ला ने बताया कि यह भी संज्ञान में आया है कि तबादले के बाद 17 जुलाई को एक ही दिन में सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा ने कई आदेश-निर्देश दिए हैं। इन सभी आदेश-निर्देश की पूरी जानकारी हो गई है और तबादले के बाद 17 जुलाई की डेट में हुए सभी तबादलों के साथ ही अन्य निर्देशों को भी निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा ने अपने स्थानांतरण आदेश की तिथि 17 जुलाई को ही एक आदेश जारी कर जिला कुष्ठ अधिकारी, बलिया कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह यादव को लेखा अनुभाग के स्टेशनरी/ प्रकीर्ण एवं यात्रा भत्ता आदि देयकों के भुगतान का प्रभार सौंप दिया था। स्थानांतरित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिश्र ने अपने चहेते लिपिक को प्रभार सौंपने के लिए सीएचसी खेजुरी में तैनात वरिष्ठ सहायक गोविंद सागर, सीएचसी दुबहड़ में तैनात वरिष्ठ सहायक राजकुमार पर्वत एवं वरिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र गुप्ता की वरिष्ठता को न सिर्फ नजरअंदाज किया बल्कि उन्होंने इनको कार्य में अक्षम भी करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed