फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All ok in inspection, cows and calves found dead in cross checking

निरीक्षण में सब ओके, क्रास चेकिंग में मृत मिले गाय और बछड़े

Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
All ok in inspection, cows and calves found dead in cross checking
बलिया। जिला अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण में सीवीओ ने सब कुछ ओके बताया, थोड़ी देर बाद एसडीएम से कराई गई जांच में समाने आया कि शुक्रवार को ही एक वृद्ध गाय व एक बछड़े की मौत हुई है। साथ ही साफ-सफाई का अभाव भी मिला मिला। इससे नाराज सीडीओ प्रवीण वर्मा ने संबंधित पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ को नोटिस किया है। वहीं, सीवीओ और डीपीआरओ को भी चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश मुरली छपरा ब्लॉक के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल भगवानपुर का निरीक्षण मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक मिश्र ने किया था। इस दौरान यहां सब कुछ ओके पाया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बैरिया अभय सिंह ने गो-आश्रय स्थल भगवानपुर की क्रास चेकिंग की। जांच में वहां साफ-सफाई का अभाव मिला। साथ ही शुक्रवार को ही एक वृद्ध गाय व एक बछड़े की मौत भी हुई थी। पोस्टमार्टम और पंचनामा ग्राम प्रधान के माध्यम से कराकर नियमानुसार निस्तारण कराया गया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ प्रवीण वर्मा ने मुरली छपरा के पशु चिकित्साधिकारी लालजी यादव और बीडीओ को नोटिस जारी किया है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और डीपीआरओ को चेतावनी जारी की है। चेतावनी दी कि गो-आश्रय स्थलों पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed