फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All India Students Council took out a tricolor march

Ballia News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 26 Jan 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
All India Students Council took out a tricolor march
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा जिला पंचायत के डाक बंगला से प्रारंभ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कंप्यूटर संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर यीशु प्रताप सिंह, प्रियांशु पांडेय, शानू शर्मा, मोहम्मद आजम, आकाश जायसवाल, मोहन सिंह वर्मा, देवेंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में एजे इन्फोटेक डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed