फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alert issued to save Gopalpur Tadi; Flood Department instructed to divert the current

Ballia News: गोपालपुर टाड़ी को बचाने के लिए अलर्ट, बाढ़ विभाग को धारा मोड़ने के निर्देश

Tue, 14 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Alert issued to save Gopalpur Tadi; Flood Department instructed to divert the current
दूबेछपरा में चल रहे कटानरोधी कार्य का निरीक्षण करते जिला​धिकारी एमपी सिंह।संवाद
बलिया। सरयू नदी के बढ़ते कटान से प्रभावित बैरिया तहसील के गोपालपुर टाड़ी गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर गोपालपुर टाड़ी गांव को कटान से सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए बाढ़ खंड को तत्काल तकनीकी उपाय अपनाकर लगभग 100 मीटर के दायरे में नदी की मुख्य धारा मोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि अब तक सरयू नदी के कटान में पांच मकान समाहित हो चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी बैरिया को गांव के सभी मकानों का सर्वे कर कटान की जद में आने वाले भवनों को चिह्नित करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कराने का आदेश दिया। आसपास के संवेदनशील गांवों को भी चिह्नित कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन परिवारों के मकान सरयू नदी में समाहित हो चुके हैं, उन्हें तीन दिन के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि पट्टा देने की प्रक्रिया भी तीन दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विकास खंड रेवती को गांव में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। ग्रामीणों ने पिछले वर्ष कटान से प्रभावित 17 लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर लंबित भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बैरिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed