फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alcoholics beat the police man and broke his head

शराबियों ने सिपाही की पिटाई कर सिर फोड़ा, बाइक सवार सिपाही को पास न मिलने पर हुआ था विवाद

Wed, 12 Aug 2020 06:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 12 Aug 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Alcoholics beat the police man and broke his head
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बलिया जिले के नगरा क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार रात पास न मिलने पर बाइक सवार सिपाही और नशे में धुत तांगा चालक में विवाद हो गया। इसके बाद तांगा चालक ने साथियों के साथ पिटाई कर सिपाही का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का चालान कर दिया। बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


 नगरा थाना क्षेत्र के सरायचावट गांव का एक तांगा चालक रात में चार-पांच साथियों के साथ बाजार स्थित शराब भट्ठी पर आया। यहां सभी ने शराब पी और फिर तेज गति से तांगा भगाते हुए गांव की ओर लौटने लगे। रात लगभग साढ़े 11 बजे  रास्ते में रोशन शाह दाता की मजार के पास थाने का एक सिपाही सिविल ड्रेस में बाइक से बाजार की तरफ आता दिखा।
विज्ञापन


बाइक और तांगे दोनों की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार सिपाही तांगे से टकराते-टकराते बचा। आरोप है कि इसको लेकर सिपाही तांगा चालक और उसके साथियों को गालियां देने लगा। जवाब में तांगा चालक और उसके साथियों ने भी गालियां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे गुस्साए सिपाही ने तांगा चालक के एक साथी की पिटाई कर दी। इस पर तांगा चालक और उसके साथियों ने सिपाही को गड़वार मोड़ पर देख लेने की धमकी दी। फिर सिपाही उनका पीछा करते हुए गड़वार मोड़ पर पहुंचा और तांगा चालक की पिटाई कर दी।

यह देख तांगा चालक और उसके साथियों ने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर सिपाही की पिटाई कर दी, जिससे सिपाही का सिर फट गया। इसके बाद सभी फरार हो गए। सिपाही थाने पहुंचा और तो मामले की जानकारी होते ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। पुलिस रात में ही मारपीट में शामिल दो युवकों खिचड़ी और मुन्ना को पकड़ा और थाने ले आई। थाने में उनकी पिटाई के बाद बुधवार को दोनों को शांतिभंग की धारा के तहत चालान किया गया।

 एक गांव के कुछ युवकों ने शराब के नशे में सादी वर्दी में जा रहे सिपाही से शरारत की थी। उनके दो साथियों का चालान किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 
यादवेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी, नगरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed