फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   alas chhoden karen aur karayen matdan

आलस छोड़े करे और कराएं मतदान

Wed, 25 Jan 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 25 Jan 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
alas chhoden karen aur karayen matdan
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कर जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलायी। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए 25 जनवरी ऐतिहासिक अवसर है।
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग देश में मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं तथा विकलांगों को आकर्षित करने के लिए भागीदारी अभियान चलाता रहा है। विकलांग मतदाताओं से कहा कि चार मार्च को बूथ पर पहुंचकर अवश्य मतदान करें। आप आम मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है।
विज्ञापन



क्योंकि मतदाता और उसका मत ही स्वस्थ लोकतंत्र का मूल आधार है। एसडीएम निखिल फुंडे ने शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी बीएसए डा. राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र यज्ञ है, जिसमें मतों की आहुति बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए आवश्यक है कि आलस छोड़कर अपने साथ घर-परिवार, पास-पड़ोस तथा दोस्तों से भी मतदान करायें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, बीईओ राकेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्रा, ओपी दूबे, एके राय, मोतीचंद चौरसिया, सुनील कुमार, अनिल कुमार, यशवंत सिंह, सुभाष गुप्त व नरेन्द्र कुमार शिक्षक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed