{"_id":"6ac7e40e829782770f041de4","slug":"akhilesh-yadav-will-visit-gosaipur-today-ballia-news-c-190-1-bal1001-174702-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आज गोसाईपुर आएंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आज गोसाईपुर आएंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर गोसाईपुर में निरीक्षण करते फेफना विधायक संग्राम
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर गांव पहुंचेंगे। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिवंगत रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से चेतन किशोर में बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से दिवंगत रामगोविंद चौधरी के पैतृक आवास गोसाईपुर जाएंगे। यहां वह शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक गोसाईपुर में रहेंगे। अखिलेश यादव के साथ सपा के कई वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य नेताओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। वहीं, सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अखिलेश यादव का गोसाईपुर पहुंचना पार्टी और क्षेत्र की राजनीति में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।