फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ajit of Banaras slapped Chhotu of Ballia

Ballia News: बनारस के अजीत ने बलिया के छोटू को दी पटकनी

Sun, 27 Aug 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ajit of Banaras slapped Chhotu of Ballia
रसड़ा। क्षेत्र के नगहर गांव स्थित हजरत मीरा शाह बाबा के मजार पर रविवार को उर्स एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जनपद ही नहीं गैर जनपद के पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। अधिकतर पहलवानों के जोड़ न मिलने से पहलवानों के साथ दर्शकों में भी मायूसी रही।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीनानाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने छोटू पहलवान नरला बलिया एवं अजीत पहलवान बनारस का हाथ मिलाकर कराया। इसमें अजीत पहलवान ने छोटू पहलवान को पटकनी दी। राजू गाजीपुर एवं श्रीभगवान वाराणसी के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पूर्वांचल केशरी वाराणसी के सुनील पहलवान, चंदौली के शमशेर पहलवान, मऊ के विशाल पहलवान, गाजीपुर के पहलवान रमेश आकर्षक के केंद्र रहे। आयोजक प्रधान प्रभात कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। पूर्व प्रधान दीनानाथ सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार, प्रधान प्रभात कुमार ने मीरा बाबा के मजार पर चादरपोशी कर मुल्क एवं समाज की सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका में हरिन्द्र एवं बबलू पहलवान रहे। उद्घोषक रमेश पहलवान गाजीपुर रहे। मौके पर संजीव कुमार सिंह, अभिषेक, गंभीर सिंह, श्रवण कुमार, घनश्याम सिंह, राम विलास यादव, शिव कुमार, अनिल कुमार राव, मनोज कुमार सिंह, कयूम अंसारी, पेशकार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed