Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   AIIEA protests against harassment

Ballia News: एआईआईईए ने उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2026 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
AIIEA protests against harassment
बांसडीह में नोएडा में कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ हुए कथित पुलिस उत्पीड़न के विर
बांसडीह। नोएडा में कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों के कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) परिसर में कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईआईईए) के पदाधिकारियों ने किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज दबाने तथा यूनियन गतिविधियों को बाधित करने का प्रयास लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिक संगठनों को कमजोर करने और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन हमेशा कर्मचारियों, श्रमिकों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। यदि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया गया तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक एकता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदर्शन में एआईआईईए के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामा चरण शुक्ला, पालजी, अरमान श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शालिनी मिश्रा सहित कई कर्मचारी नेता एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed