फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agneepath stopped the dagger, someone's son got sick, someone was late in duty

अग्निपथ ने रोकी डगर, किसी का बेटा बीमार, किसी को ड्यूटी में देरी

Sun, 19 Jun 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Agneepath stopped the dagger, someone's son got sick, someone was late in duty
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर टिकट लेने तथा वापस करने के लिए लगी यात्रियों की कतार। - फोटो : BALLIA
बलिया/बैरिया। किसी का बेटा बीमार है और किसी को ड्यूटी पर जाना है। मगर हर किसी की राह अग्निपथ आंदोलन के रोक रखी है। ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त है। छपरा-बलिया रेलखंड पर 10 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त हैं। ऐसे में यात्री करें भी तो क्या? उनकी समझ में ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अप गोंदिया एक्सप्रेस, अप सरयू यमुना एक्सप्रेस, अप पवन एक्सप्रेस, अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, डाउन व अप बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, डाउन व अप औड़िहार-छपरा पैसेंजर, डाउन व अप वराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर व छपरा-वराणसी सिटी अप व डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर यात्री डरे हुए हैं। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से चार दिनों में 20 लाख रुपये के टिकट कैंसल कराए गए हैं।
विज्ञापन

उपाध्यायपुर निवासी शैलेश यादव को लुधियाना जाने के लिए सरयू यमुना एक्सप्रेस पकड़नी थी। परिवार के साथ वे समय से स्टेशन पहुंच गए लेकिन रेलगाड़ी ही निरस्त हो गई थी। इसी ट्रेन से शिवाला की खुशबू कुमारी को भी जाना था। वह बच्चों को साथ लेकर भटकती रहीें और आखिरकार घर लौटना पड़ा। चाईछपरा निवासिनी इंदू देवी ने बताया कि लुधियाना में उनके बच्चे की तबियत खराब है। जाना जरूरी है लेकिन ट्रेन निरस्त होने के कारण समझ में नहीं आ रहा क्या करें। उपाध्यायपुर के नंदजी चौधरी ने तीन महीने पहले लुधियाना का आरक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनवर निवासी राज किशोर उपाध्याय लुधियाना में नौकरी करते है। वे छुट्टी पर आए थे। अब लग रहा है कि ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंच पाएंगे। कारो निवासी अरविंद यादव परिवार के साथ दिल्ली जाने वाले थे। बक्सर से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन पूछताछ काउंटर पर गए तो वहां कोई बताने वाला नहीं था कि ट्रेन आएगी या निरस्त रहेगी। जानकारी मिल जाती तो में यहीं रुक जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed