फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agents demonstrated in support of demands

मांगों के समर्थन में अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Agents demonstrated in support of demands
बलिया। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं की ओर से शुक्रवार को स्थानीय शाखा पर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और धरना दिया। अभिकर्ताओं ने आईआरडीए और निगम प्रबंधन को चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद की सभी एलआईसी शाखाओं में सुबह 9:30 बजे से ही अभिकर्ता धरना पर बैठ गए। संगठन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि 1956 से लेकर आज तक आईआरडीए और निगम प्रबंधन की ओर से अभिकर्ताओं के हितों का सदैव उपेक्षा की गई है। उल्लेखनीय है कि लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की संयुक्त समिति की ओर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं में शैलेश सिंह, शंभू ओझा, रामजी भारती, हर्षवर्धन सिंह, प्रियंबर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed