फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After two decades of socialism with discount

दो दशक बाद छूट गया समाजवाद का साथ

Sun, 29 Jan 2017 10:57 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 29 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
After two decades of socialism with discount
See, how qualified UP Election candidates from Meerut
मुलायम सिंह यादव के करीबी और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व मंत्री नारद राय ने  करीब दो दशक से समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। अब बसपा का दामन थामने के बाद बलिया नगर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। इससे पहले बलिया नगर से बसपा ने रामजी गुप्त को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


सपा हाईकमान में मचे पारिवारिक उठापटक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन चार कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त किया था, उसमें नारद राय भी शामिल थे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने जो सूची जारी की थी उसमें नारद राय को बलिया नगर का प्रत्याशी भी बनाया गया था। लेकिन अखिलेश यादव के हाथ में पार्टी की कमान मिलने के बाद से नारद राय के टिकट पर संशय चल रहा था। बलिया नगर को छोड़ बलिया के सभी सीटों से सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि नारद राय बसपा में जा सकते है। रविवार को  बसपा में शामिल होने के बाद बलिया नगर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नारद राय के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई नगर के विभिन्न क्षेत्रों के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन


नारद राय वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। अपने 5 साल के कार्यकाल में वह प्रदेश की कैबिनेट में अलग.अलग विभागों के मंत्री भी बने थे। सन 2007 में  बसपा प्रत्याशी मंजू सिंह से मात खानी पड़ी। विगत 2012 के चुनाव में उन्हें  सपा ने फिर अपना उम्मीदवार बनायाए  जिसमें जीत के बाद उन्हें  दोबारा  मंत्री का पद दिया गया। नगर विधानसभा से  टिकट के लिए  करीब एक माह से प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed