फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the victory beating and stoning

जीत के बाद मारपीट और पथराव

Sun, 13 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 13 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the victory beating and stoning
शहर कोतवाली के रामपुर माहौल
विज्ञापन
गांव में चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ विजेता प्रत्याशी अपने घर जा रहा था। इसी बीच विरोधियों ने पथराव कर दिया।
 पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में जीत के जश्न में बज रहे डीजे का गांव के ही एक युवक ने विरोध किया। जिस विजेता प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर उसकी धुनाई कर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई।
घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। विजयी प्रत्याशी द्वारा प्रशासन की सख्ती के बावजूद गांव में जुलूस के साथ डीजे बजाकर गांव भ्रमण किया जा रहा था। इस बीच अजीत सिंह नाम युवक ने अपने दरवाजे पर बज रहे डीजे का विरोध किया। जिस पर जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने उसकी धुनाई कर दी।
दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में पटाखा बजाने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। जिसमें हैबतपुर निवासी संजय कुमार राय (40), स्मृति राय (30) घायल हो गई।
 वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के ही सहोदारा गांव में मनोज गिरि (35) चुनावी रंजिश को लेकर अराजक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed