फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the death of the injured in the fight, the dead body was kept on the road and jammed

मारपीट में घायल की मौत के बाद शव को सड़क पर रख लगाया जाम

Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
After the death of the injured in the fight, the dead body was kept on the road and jammed
सिहाचवर चट्टी पर मुआवजे की मांग को लेकर हुए सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सदानंद सरोज व गड? - फोटो : BALLIA
मारपीट में घायल की मौत, शव सड़क पर रख लगाया जाम
विज्ञापन

मुआवजे, कार्रवाई की मांग, डेढ़ घंटे बाद हुआ जाम सामाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में घायल की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने शव को सिंहाचवर चट्टी पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे के लिए रास्ता रोक दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद एसडीएम सदर, तहसीलदार सदानंद सरोज व सीओ प्रीति त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

गड़वार थाना क्षेत्र के सिहाचंवर निवासी राजमंगल गुप्ता (42) और गांव के ही एक दबंग के बीच रास्ते का विवाद बरसों से चल रहा था। यह मामला कई बार पुलिस के पास पहुंचा। हर बार पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय सुलह करा दिया। दबंगों ने शुक्रवार को राजमंगल गुप्ता, उनकी पत्नी कृष्णावती देवी (34) और शिवमंगल गुप्ता की बुरी तरह पिटाई कर दी। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने राजमंगल को बीएचयू रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बीएचयू ले गए जहां उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। वहीं अन्य दो का इलाज चल रहा है जिसमें एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। रविवार को परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और सिंहाचवर चट्टी पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस इस मामले को पहले ही समझौता ना करा कर गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो शायद उनकी जान नहीं गई होती। हर बार पुलिस इस मामले को सुलह कराकर ही रफा-दफा कर देती थी। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मुआवजा, नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed