फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the audio, the video has now gone viral

आडियो के बाद अब वीडियो हुआ वायरल

Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
After the audio, the video has now gone viral
जयप्रकाश नगर। इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) में एक बिरादरी की बहू बेटियों को लेकर आश्लील आडियो गीत वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी एक युवक की गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इसी गाने का वीडियो वाट्सऐप पर वायरल हो गया। इसको लेकर गांव में माहौल गरम हो गया है।
विज्ञापन

गांव का तनावपूर्ण माहौल देखते हुए प्रबुद्ध लोग शांति की अपील कर रहे है। उन्होंने अश्लील गीत परोसने वाले लोगोें को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि अश्लील गीत का आडियो वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपस में शांति, सौहार्द बनाए रखने की अपील की हैं। कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी ने वायरल हुए अश्लील गीत व वीडियो के मामले में क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि यह कार्य जिसने किया है उस व्यक्ति सहित पूरी टीम पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले में जो भी लोग जुड़े है, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अपील किया कि क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा शांति भंग नहीं किया जाना चाहिए। आप लोग शांति, सौहार्द व भाईचारा कायम रखे। आप विश्वास रखे कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed