फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After teasing a classmate, he was attacked with a knife in school and left bleeding

Ballia News: चिढ़ाने पर सहपाठी को स्कूल में चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

Sat, 29 Mar 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After teasing a classmate, he was attacked with a knife in school and left bleeding
बांसडीह। कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को प्रार्थना सभा के बाद एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ अचेत हो गया। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में खलबली मच गई। शिक्षकों ने घायल छात्र को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चिढ़ाने से नाराज होकर चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल में इस समय परीक्षा चल रही है। विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के बाद छात्र छात्राएं अपनी-अपनी कक्षाओं में जा रहे थे। उसी दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र ने कक्षा सात में पढ़ने वाले 15 वर्षीय आशीष वर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कक्षा आठ के छात्र ने आशीष को चाकू मार दिया। खून से लथपथ आशीष को अध्यापकों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर आरोपी किशोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के बाद साथ पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि अक्सर चिढ़ाने से नाराज होकर चाकू से हमला कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर को लेकर परिजन चिंतित : कस्बा स्थित विद्यालय में हुए चाकूबाजी की घटना से छात्र-छात्राओं के परिजनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। घटना में घायल छात्र की माता सविता देवी ने बताया कि बेटे को दूसरे बच्चे ने चाकू क्यों मारा, उसके पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। किशोर द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने पर हर कोई चिंतित है। कुछ दिनों पहले मनियर थाना के बड़ागांव में स्कूल परिसर के बाहर दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक ने दूसरे छात्र को चाकू मार कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed