फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   after oppose the divider broken

विरोध के बाद टूटेगा डिवाइडर

Wed, 20 Apr 2016 12:32 AM IST
बलिया, उत्तर प्रदेश
बलिया, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 20 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
after oppose the divider broken
प्यारे लाल चौराहे पर डिवाइडर की दीवार की मापी कराते विधायक उमाशंकर सिंह। अमर उजाला
नगर पालिका अंतर्गत प्यारे लाल चौराहे पर बन रहे डिवाइडर को लेकर विवाद  शुरू हो गया है। इसे लेकर कुछ दिन पहले सपा के पूर्व विधायक सनातन पांडेय और रसड़ा के नगर पंचायत चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और लोगों के विरोध के चलते मंगलवार को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की। स्टेशन रोड स्थित कृष्ण कुमार के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्यारे लाल चौराहे पर बने डिवाइडर को आठ-आठ फुट पूर्व और पश्चिम में तोड़ा जाएगा। ज्ञात हो कि इस डिवाइडर का निर्माण रमेश सिंह की कंपनी छात्र शक्ति इंफ्रा कन्संट्रक्‍शन द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन



विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि डिवाइडर की चौड़ाई कम कर दी जाए तो एंबुलेंस, छोटे वाहन, बाइक आदि आसानी से चल सकेंगे। लोगों ने कहा कि जिले में आए दिन जाम लगता रहता है ऐसे में डिवाइडर चौड़ा होने से परेशानी बढ़ेगी ही कम नहीं होगी। इस पर मंगलवार को विधायक और क्षेत्रीय व्यापारियों ने बैठक कर डिवाइडर की चौड़ाई पूर्व और पश्चिम की ओर से कम करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद विधायक प्यारे लाल चौराहे पहुंचे और वहां बन रहे डिवाइडर की अपने सामने ही नापी कराई। इसके बाद उसे तोड़ने  के लिए काम में लगे मजदूरों से कहा। बैठक में बहराम सराफ, सतीश सिंह,  राजेश गुप्ता, पम्मी अग्रवाल, शंभू,  जफर अहमद, दयाशंकर ,  दीनानाथ, हरिश्च चंद्र, डा. विवेकानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed