{"_id":"57167b994f1c1bb5558b46cb","slug":"after-month-students-reached-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों बंद स्कूल पर पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों बंद स्कूल पर पहुंचे बच्चे
अमर उजाला/ब्यूरो/ बलिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल
बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के परसिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद चल रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो गांव में तथा इलाके में हलचल मच गई। अभिभावक विद्यालय के खुलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने परसिया प्राथमिक स्कूल बंद होने की खबर को प्रमुखता से उठाया था इस पर एक टीम सोमवार को जांच करने स्कूल पहुंची थी एक अनुपस्थित शिक्षक के निलंबन की संस्तुति दिया था। इस खबर को पढ़ने के बाद क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों में यह आस जग गई कि अब स्कूल खुल जाएगा और उनके बच्चे निजी विद्यालयों में पढ़ने को मजबूर नहीं होंगे।
विज्ञापन
लेकिन स्कूल हमेशा बंद रहता है इसलिए बच्चों को मंगलवार को महावीर जयंती की छुट्टी होने का पता नहीं चला और वे स्कूल पहुंच गए। लेकिन स्कूल बंद मिला तो लौट गए फिर भी उनके मन में यह आस थी कि अब कल से स्कूल खुल जाएगा। बच्चों के अभिभावकों से सोमवार को यह कहा गया था कि अब विद्यालय नियमित खुलेगा।
विज्ञापन