फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After killing the transgender, he stuffed the body in a sack and hid it in a box, and also hanged himself.

Ballia News: किन्नर की हत्या करके शव बोरी में भर बक्से में छिपाया, खुद भी लगाया फंदा

Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
After killing the transgender, he stuffed the body in a sack and hid it in a box, and also hanged himself.
रवि गुप्ता। फाइलफोटो - फोटो : फाइलफोटो
बैरिया। रानीगंज बाजार स्थित घर में रेखा किन्नर (60) की हत्या करने के बाद डेयरी संचालक रवि गुप्ता (28) ने फंदा लगाकर खुद भी जान दे दी। किन्नर दो दिन से लापता थी। उसका शव घर की तीसरी मंजिल पर बक्से में प्लास्टिक की बोरी में मिला।
विज्ञापन

किन्नर के शरीर से अधिकतर आभूषण गायब थे। सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैशी ने मामले की जांच की। बैरिया पुलिस ने हत्या व शव छिपाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रवि के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किन्नरों का कहना है कि रेखा ने रवि को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। उसी के विवाद में यह वारदात हुई है।
थाना प्रभारी आरपी सिंह के अनुसार, रानीगंज बाजार निवासी रवि गुप्ता बाजार में डेयरी चलाता था। एक वर्ष पहले उसकी मोना गुप्ता से शादी हुई थी। बुधवार की शाम रवि दुकान से घर आया और चौथे मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर पंखे के हुक से रवि का शव लटका मिला। रवि के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
एक दिन पहले रवि के घर के सामने आभूषण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रेखा किन्नर, रवि के घर में जाते दिखी थी, लेकिन बाहर निकलते नहीं दिखी थी। शक होने पर पुलिस ने रवि से पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब दिया था। रवि की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से आ रही दुर्गंध पर परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की।
खोजबीन के दौरान तीनसरी मंजिल पर टिन शेड में रखे बक्से में प्लास्टिक की बोरी से रेखा किन्नर का शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सना किन्नर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार की शाम रवि गुप्ता के पिता विजय गुप्ता, पत्नी मोना कुमारी व रीता देवी निवासी देवकी छपरा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, सुरक्षा के मद्देनजर दोकटी, रेवती, दुबहड़, हल्दी थानों की फोर्स रानीगंज बाजार से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मुस्तैद रही।

रवि गुप्ता। फाइलफोटो

रवि गुप्ता। फाइलफोटो- फोटो : फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed