फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After friendship on social site, love is now blackmailing

Ballia News: सोशल साइट पर दोस्ती के बाद प्यार, अब कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
After friendship on social site, love is now blackmailing
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार, मुलाकात और अब अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकी देने, ब्लैकमेलिंग व जबरन संबंध बनाने के लिए बुलाने पर पुलिस ने युवती की शिकायत पर फेसबुक वाले प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व फेसबुक पर एक युवक ने मेरे साथ चैटिंग करने लगा। बातों बातों में नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने मुझे बलिया स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। वहां एक होटल के कमरे में ले जाकर मेरे साथ जबर्दस्ती करने लगा। इसी दौरान उसने युवती के साथ बिताए कुछ अंतरंग समय की फोटो, वीडियो बना ली और उसे परेशान करने लगा। लोकलाज के कारण युवती इस मामले को छुपाती रही। कुछ समय पूर्व उसकी किसी अन्य जगह पर शादी तय हुई तो उसने ससुराल में उसकी फोटो वीडियो आदि भेज कर उसकी शादी रुकवा दी। इसके बाद से वह युवक उसे लगातार धमकी देकर प्रताड़ित करता रहा और उसे अपने पास बुलाता रहा। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed