{"_id":"6add0924fb31b40e6a07f5a1","slug":"after-biometric-verification-76-couples-joined-hands-ballia-news-c-190-1-bal1002-175785-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बायोमेट्रिक से सत्यापन के बाद 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बायोमेट्रिक से सत्यापन के बाद 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद
सिकंदरपुर। गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह में 76 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। पांच ब्लॉकों से कुल 98 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया था। शादी समारो में 22 जोड़े नहीं पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने नवविवाहित वर-वधू पर फूलों की पंखुड़ियां छिड़ककर उन्हें सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी जोड़ों का आयोजन से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया, ताकि पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
समारोह स्थल पर नवविवाहित जोड़ों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। दूल्हा-दुल्हन के लिए पार्लर की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही प्रत्येक जोड़े को 27 प्रकार की उपहार सामग्री देने की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में वर-वधू के परिजनों के साथ ही क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रवीण यादव क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन, खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद, सूर्य प्रकाश, शत्रुघ्न सिंह, शिवांकित वर्मा, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी, नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां के कितने शामिल हुए: नवानगर ब्लॉक से पंजीकृत 33 जोड़ों में से 21 ने भाग लिया। पंदह ब्लॉक से पंजीकृत 14 जोड़ों में 13, सीयर ब्लॉक से सभी 12, नगरा ब्लॉक से 10 में से नौ तथा मनियर ब्लॉक से पंजीकृत 28 जोड़ों में से 21 जोड़े शामिल हुए।