{"_id":"6aee27a9a05b54612a0bfe47","slug":"after-a-thrilling-sudden-death-finish-up-emerged-as-national-champions-with-jharkhand-finishing-as-runners-up-ballia-news-c-190-1-svns1008-176721-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सडन डेथ के रोमांच के बाद यूपी बना राष्ट्रीय चैंपियन, झारखंड उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सडन डेथ के रोमांच के बाद यूपी बना राष्ट्रीय चैंपियन, झारखंड उपविजेता
विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में मेजबान उत्तर प्रदेश ने खिताबी जीत दर्ज की।
बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को पछाड़कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय से लेकर अतिरिक्त समय और टाईब्रेकर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद सडन डेथ में भी फैसला नहीं हो सका।
अंततः निर्णायक मंडल ने झारखंड की टीम के मिसकंडक्ट के कारण उत्तर प्रदेश को विजेता और झारखंड को उपविजेता घोषित किया।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इसमें भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। टाईब्रेकर में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए। इसके बाद सडन डेथ में भी दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
अंततः निर्णायक मंडल ने झारखंड की टीम द्वारा मिसकंडक्ट किए जाने के आधार पर उत्तर प्रदेश को विजेता घोषित कर दिया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ. राजेश आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, हर्ष सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजन सिंह, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह आदि रहे।