फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After a dispute with her husband, the married woman consumed poison and died

Ballia News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, मौत

Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the married woman consumed poison and died
सिकंदरपुर। महथापार गांव में रविवार की शाम विवाहिता ने पति से मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही उनके पिता को हुई, उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहंुचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार रूनी (27) पुत्री अरविंद वर्मा निवासी सरियांव थाना सिकंदरपुर की शादी महथापार गांव निवासी धर्मेंद्र वर्मा के साथ 2019 में हुई थी। रूनी की दो पुत्रियां रोली (5), गोलू (3) हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम रूनी अपने मोबाइल पर कुछ देख रहीं थी। इसी दौरान उनके पति धर्मेंद्र मोबाइल मांगने लगे। इसी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। धर्मेंद्र ने रूनी को एक चांटा मार दिया। इसके बाद धर्मेंद्र वहां से चले गए। लेकिन रूनी ने कुछ देर बाद ही घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर चले गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले आए। इसी दौरान विवाहिता के पिता को घटना की जानकारी हो गई। मौके पर पहुंचे पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ प्रवीण सिंह ने कहा कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed