फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 12 days, the lock of the Medical Officer-in-Charge's room was broken, and the charge was handed over.

Ballia News: 12 दिन बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष का ताला तोड़कर सौंपा चार्ज

Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
After 12 days, the lock of the Medical Officer-in-Charge's room was broken, and the charge was handed over.
बेरुआरबारी। पीएचसी बेरुआरबारी में प्रभारी का प्रभार संभालने का अवरोध 12 दिन बाद खत्म हुआ। चिकित्साधिकारी कक्ष का ताला तोड़कर नए प्रभारी चिकित्साधिकारी को चार्ज सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के आदेश पर ताला तोड़ा गया। दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई और कक्ष में रखे सरकारी अभिलेखों एवं अन्य सामग्री की सूची तैयार करने के बाद विधिवत चार्ज नए प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पहले डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
बाद में 18 जून के कार्यालय आदेश के तहत डॉ. सिद्धी रंजन को प्रभारी चिकित्साधिकारी नियुक्त कर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर ने प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष में ताला बंद कर दिया और उसकी चाबी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज हस्तांतरण न होने पर सीएमओ कार्यालय ने 22 जून 2026 को उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बाद भी कक्ष बंद रहने से ओपीडी संचालन, मरीजों के उपचार तथा सरकारी अभिलेखों के उपयोग में दिक्कतें आ रही थीं।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्मावती गौतम और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार को निर्देश दिए कि दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए कक्ष का ताला तुड़वाया जाए। साथ ही अंदर रखे सभी अभिलेखों एवं सामान की इन्वेंटरी तैयार कर समस्त चार्ज नियमानुसार डॉ. सिद्धी रंजन को हस्तांतरित कराया जाए।

सीएमओ के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया, कक्ष में रखे अभिलेखों व सामग्री का सत्यापन किया गया तथा विधिवत चार्ज डॉ. सिद्धी रंजन को सौंप दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed