फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 10 years wife started crying after seeing separated husband

10 साल बाद मिला बिछड़ा पति: देखते ही लिपट कर रोने और दुलारने लगी पत्नी, बच्चों को फोन कर बोली...पापा मिले हैं

Sat, 29 Jul 2023 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 05:38 PM IST
सार

पति को भिखारी जैसी हालत में देखकर महिला भावुक होकर उससे लिपट कर रोने लगी। वह पति के पास जाकर बैठ गई। अपने हाथों से उसके बाल और चेहरे को साफ करने लगी।

विज्ञापन
After 10 years wife started crying after seeing separated husband
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बलिया जिले से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची। इसी दौरान अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठे हुए मानसिक विक्षिप्त आदमी पर उसकी नजर पड़ी। महिला उसके नजदीक पहुंची तो वह दंग रह गई मानों उसके पैरो तले से जमीन खिसक गई हो। जमीन पर बैठा शख्स उस महिला का पति निकला जो 10 साल पहले लापता हो गया था। देखते ही महिला फफक-फफक कर रोने लगी और छोटे  बच्चे की तरह पति को दुलारने लगी। 

विज्ञापन



 

पति को भिखारी जैसी हालत में देखकर महिला भावुक होकर उससे लिपट कर रोने लगी। वह पति के पास जाकर बैठ गई। अपने हाथों से उसके बाल और चेहरे को साफ करने लगी। महिला रोते-रोते उससे बार-बार पूछती है आप ठीक हो, कहां थे इकने दिनों तक, घर क्यों नहीं आए। लेकिन इस दौरान शख्स चुपचाप बैठा रहा किसी भी बात को कोई जवाब नहीं दिया। फिर महिला अपना दुपट्टा ओढ़ाती है। इसके बाद बेटे को फोन करके बच्चों से कहती है कि पापा मिल गए हैं घर से एक कुर्ता लेते आओ। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर भिखारी जैसी हालत में दिखने वाले शख्स के सामने एक महिला को बैठे देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहे शख्स के बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई थी। गंदे कपड़े पहने हुए वह जमीन पर बैठा हुआ था। मिली जानकारी के मुताबित महिला का नाम जानकी देवी है। उसके पति का नाम मोती चंद्र वर्मा है। ये दोनों देवकली थाना सुखपुरा के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 21 साल पहले हुई थी। 


 
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार था और 10 साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था। तभी से मैं अपने पति को हर जगह तलाश कर रही थी, जो आज पूरी हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर समाजसेवी समेत अन्य लोग उस महिला की तलाश में जुट गए हैं ताकि उसके पति की किसी तरह से मदद कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed