फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 10 years, once again two candidates are in the electoral fray

पाला बदलकर 10 वर्ष बाद एक बार फिर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Wed, 09 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
After 10 years, once again two candidates are in the electoral fray
बेल्थरारोड। विधानसभा क्षेत्र में भाग्य आजमाने वाले दो प्रत्याशी 10 साल बाद पाला बदलकर इस बार चुनाव में फिर आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने से राजनैतिक समीकरण में उलटफेर की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने 10 साल पहले 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके सामने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में प्रवीण प्रकाश थे। लेकिन उस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था और सपा के गोरख पासवान ने जीत हासिल की। आज 10 साल बाद यह दोनों प्रत्याशी पाला बदलकर इस समय फिर ताल ठोक रहे हैं। अंतर बस इतना है कि इस बार छट्ठू राम हाथी को छोड़कर कमल खिलाने में जुट गए हैं। तो वहीं दूसरी ओर टिकट से वंचित प्रवीण प्रकाश भाजपा छोड़ हाथी पर सवार हो गए हैं। इसके साथ ही सपा- सुभासपा गठबंधन से हंसू राम प्रत्याशी बनाए गए हैं। 2012 के चुनाव में सपा के गोरख पासवान ने 57363 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। बसपा के छट्ठू राम 47066 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सुभासपा के प्रवीण प्रकाश को 33578 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि भाजपा के सूर्यबली राम को 14706 मिले थे। इस चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन सभी दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed