{"_id":"68d82b2772354ae91c0c1c9f","slug":"affection-victims-threaten-hunger-strike-and-road-blockade-ballia-news-c-190-1-bal1001-149128-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटान पीड़ितों ने दी भूख हड़ताल और सड़क जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटान पीड़ितों ने दी भूख हड़ताल और सड़क जाम की चेतावनी
विज्ञापन
मझौवां। गंगा नदी के उस पार स्थित चक्की नौरंगा गांव के कटान पीड़ितों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की धार तेज कर दिया है। लगातार सातवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन की ओर से कटानरोधी कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक यह धरना खत्म नहीं होगा।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अब यह आंदोलन आर-पार की लड़ाई में बदल जाएगा। ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और सड़क जाम जैसे कठोर कदम उठाने की बात कही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रत्येक दिन कटान से उनकी जिंदगी उजड़ रही है। खेत, घर और जमीनें गंगा में समा चुकी हैं। इसके बावजूद न तो कोई स्थाई समाधान किया गया और न ही सरकार की ओर से कोई मदद पहुंची।
गांव के कटान पीड़ित रवींद्र ठाकुर ने कहा कि हम सिर्फ अपने हक की बात कर रहे हैं। कटान कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सरकारी उदासीनता की देन है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। गांव में अभी तक न तो कोई बचाव कार्य शुरू हुआ। न ही किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में संतोष ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, संजय ठाकुर, उधारी साह, राहुल, धर्मेन्द्र, रामबाबू, जितेंद्र आदि शामिल रहे।