फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aerial firing over crop harvesting in Gayghat Diara eight farmers injured

Ballia News : गायघाट दियारे में फसल कटाई को लेकर हवाई फायरिंग, आठ किसान घायल, मची अफरा-तफरी

Tue, 25 Mar 2025 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Mar 2025 05:40 PM IST
सार

गायघाट में फसल कटाई को लेकर हुए विवाद ने विकराल रूप ले लिया। आरोप है कि बिहार के दर्जनों मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग कर किसानों पर हमला कर दिया जिसमें किसान घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
 

विज्ञापन
Aerial firing over crop harvesting in Gayghat Diara eight farmers injured
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट मौजा के दियारा क्षेत्र में फसल कटाई को लेकर यूपी के गायघाट और बिहार के नैनीजोर के किसानों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई। नैनीजोर के मनबढ़़ों ने दहशत फैलाने के लिए चार पांच राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप है।

विज्ञापन


इसमें गायघाट के आठ किसान गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह दलबल के साथ व ग्रामीण पहुंचे तब तक नैनीजोर के किसान भाग निकले। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सोनवानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


गायघाट दियारे क्षेत्र में फसल कटाई को लेकर बिहार के नैनीजोर की किसानों के साथ हमेशा मारपीट होती है। सुबह में गायघाट के किसान सरसो व गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे थे। उसी दौरान नैनीजोर के दर्जनों किसान लाठी डंडा व हथियार से लैस होकर फसल की कटाई कर गायघाट के किसानों पर हमला बोलकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसान दीनदयाल सिंह 67, सुरेन्द्र सिंह 61, संतोष सिंह 48, कन्हैया सिंह 50 वर्ष, शिवचरन सिंह 70 वर्ष सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की खबर लगते ही पुलिस व सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंचे तब तक नैनीजोर वाले भाग निकले।


घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने फसल कटाई के लिए दियारे क्षेत्र में पीएसी बल की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था है। नैनीजोर के संबंधित थाने से समन्वयक बनाकर दियारे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed