फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates to intensify protest if FIR is not withdrawn

Ballia News: प्राथमिकी वापस न होने पर विरोध तेज करेंगे अधिवक्ता

Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates to intensify protest if FIR is not withdrawn
बलिया। बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं होने पर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की आमसभा बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष मदन वर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी अब तक वापस नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने केवल विवादित कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने की कार्रवाई की है, लेकिन अधिवक्ताओं की मुख्य मांगें अभी भी अधूरी हैं।
बैरिया तहसील में भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ हुए विवाद के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई अधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह मुकदमा पूरी तरह फर्जी और उत्पीड़न की भावना से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। सोमवार की बैठक में जिलेभर के अधिवक्ताओं की भागीदारी के साथ आंदोलन को और व्यापक बनाने पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed