फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates stalled judicial work due to demands

Ballia News: अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर न्यायिक कामकाज किया ठप

Thu, 26 Sep 2024 05:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Advocates stalled judicial work due to demands
बलिया। सिविल क्रिमिनल एवं कलेक्ट्रेट बार संगठन के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरद रहे। न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्रक को सौपा। शासन द्वारा अपेक्षित व विधि द्वारा स्थापित होने वाली नैतिक एवं आदर्श मूल्यों की स्थापना के लिए प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं की मूलभूत एवं मौलिक अधिकार व आवश्यकताओं की पूर्ति तथा प्रदेश व्यापी समस्याओं को लेकर जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद (प्रयागराज) के निर्देशन में पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार संयुक्त रूप से सिविल, क्रिमिनल एवं कलेक्ट्रेट बार संगठन के अधिवक्ताओं ने शासन के विरुद्ध बुलंद किया। तथा दिनभर न्यायिक कामकाज ठप रखा। अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए मांग पत्र में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओं को बैठने का समुचित व्यवस्था,समाज के वंचित व उपेक्षित व्यक्तियों के लिए सुलभ न्याय की व्यवस्था,जनपद के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्तता को भेजने की व्यवस्था आदि मुद्दे प्रमुख रहे। मांग पत्र सौंपने वाले अधिवक्ताओं में क्रिमिनल एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंडल,मंत्री गण तथा एसोसिएशन के सदस्य गण आदि अधिवक्ता वरिष्ठ व कनिष्ठ शामिल रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ प्रयागराज के प्रस्ताव के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्यों से विरत रह अधिवक्ता नारे लगाते हुए अधिवक्ता भवन से तहसील गेट पहुंचे तथा एकजुटता दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अधिवक्ताओं की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। पिछले कई वर्षों से प्रदेश के सभी बार एसो. द्वारा अधिवक्ताओं के मूलभूत अधिकार व आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार मांग की जा रही है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम निशांत उपाध्याय को सौंप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानचंद प्रजापति, देवेंद्र गुप्त, राशिद कमाल पाशा, संजीत गुप्ता, राशिद अली, दिलीप जायसवाल आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

रसड़ा: तहसील बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के प्रस्ताव के समर्थन में बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर काली पार्टी बांधकर प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद द्वारा 22 सितंबर को बनाए गए प्रस्ताव के समर्थन को संघ का समर्थन पत्र उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को सौंपा। वहीं, अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद के प्रस्ताव की ज्ञापन पीठासीन अधिकारी सिविल जज को सौंपा। इस मौके पर द्वारिका सिंह, बृज बिहारी सिंह, इंद्रदेव यादव, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed