फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates seeking disclosure of home burglaries

अधिवक्ता के घर चोरी के खुलासे की मांग

Fri, 02 Jan 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 02 Jan 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Advocates seeking disclosure of home burglaries
हैबतपुर गांव में अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय के घर 15 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अब तक न होने से साथी वकीलों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार,  सिविल बार एवं जूनियर एसोसिएशन बार की ओर से अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी यशवंत राव को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसके बाद देवेंद्र नाथ मिश्र की अध्यक्षता में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय के घर भीषण चोरी के बावजूद भी पुलिस लापरवाही बरत रही है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन


अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के प्रकरण में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग बार-बार की जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अधिवक्तागणों में आक्रोश है। अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। चेताया कि अगर तीन दिन के अंदर शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाता है तो वे आरपार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विनोद सिंह, कौशल सिंह, शैलेश सिंह, देवेंद्र मिश्र, गोरखनाथ, लक्ष्मण यादव, संतोष यादव, प्रकाशचंद्र राय, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामकृष्ण यादव, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed