फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate is bold and Karma Yogi Arun

अधिवक्ता निर्भीक और कर्मयोगी होता है : अरुण

Fri, 16 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 16 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocate is bold and Karma Yogi Arun
सिविल कोर्ट परिसर स्थित केंद्रीय सभागार में शुक्रवार को जूनियर एडवोकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की  शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रहास राम, विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल उप्र के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला जज चंद्रहास राम ने कहा कि बार-बेंच का आपसी  सामंजस्य बना रहे तो गरीबों को न्याय मिलता है। बार-बेंच एक दूसरे के पूरक होते हैं। बार  काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता निर्भीक एवं कर्मयोगी होता है। वह न्याय दिलाने के मार्ग में आने वाले किसी से भी अवरोध से डरता नहीं है। एडीजे अश्वनी कुमार सिंह और एडीजे अमरपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता का ज्ञान ही उसकी शक्ति होती है। चुनाव अधिकारी फतेहबहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्र,  उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव प्रदीप कुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष शिवजी चौबे, चंदन सिंह सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्रिमिनल बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सिविल बार के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, राम विचार यादव आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed