फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate and Tehsildar clashed for burning bonfire in Tehsil

तहसील में अलाव जलाने को लेकर अधिवक्ता व तहसीलदार भिड़े

Sat, 30 Jan 2021 04:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Advocate and Tehsildar clashed for burning bonfire in Tehsil
सिकंदरपुर। तहसील प्रांगण में शनिवार को अलाव जलाने को लेकर अधिवक्ता व तहसीलदार के बीच बात ही बात में विवाद इतना बढ़ गया कि अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के ऊपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहसील में हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी की। इससे कुछ देर के लिए पूरे तहसील में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तहसील परिसर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुछ अधिवक्ता तहसीलदार राम नारायण वर्मा से मिलकर तहसील प्रांगण में अलाव जलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान तहसीलदार द्वारा यह कहा गया कि चिह्नित स्थलों पर अलाव जलाया जा रहा है, तहसील प्रांगण में नहीं जलेगा। इसी को लेकर अधिवक्ता संघ ने बैठक कर तहसील सभागार में यह निर्णय लिया कि जब तक तहसीलदार सिकंदरपुर का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा, तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। उनका आचरण लोक सेवक की तरह नहीं है। जबकि तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि कुछ अधिवक्ता अलाव जलाने की मांग को लेकर मेरे पास आए थे, मैंने उनसे यह कहा कि चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। उनके जाने के बाद तुरंत हल्का लेखपाल को बुलाकर सूची को देखा और तहसील परिसर में अलाव जलाने का निर्देश दिया। किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया है यह आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed