फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advice to the harvest victims to go to a safe place

कटान पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह

Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advice to the harvest victims to go to a safe place
गोपालनगर टाड़ी स्थित बाढ़ विभाग द्वारा कराए गए कटानरोधी कार्य को देखती जिलाधिकारी सौम्या अग्रव? - फोटो : BALLIA
बैरिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे गोपालनगर टाड़ी पहुंचकर सरयू नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। कटान रोधी सुरक्षात्मक कार्य के सरयू नदी में विलीन हो जाने के संदर्भ में वहां मौजूद बाढ़ विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों को सलाह दी कि यहां के ग्रामीण तत्काल बस्ती खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। उन्हें आवासीय भूमि उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कटान की खबर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर उसे संज्ञान में लेते हुए अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के गोपालनगर टाड़ी के कटान स्थल पर पहुंच गई। उन्हें देख बाढ़ विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। ग्रामीण जिलाधिकारी को देख अपनी व्यथा सुनाने लगे। दर्जनों महिलाओं ने जिलाधिकारी को अपना दर्द सुनाया। इसे जिलाधिकारी ने पूरे इत्मीनान के साथ सुना और उसके निवारण का आश्वासन दिया। पहले से मौके पर मौजूद विधायक जयप्रकाश अंचल ने कटान रोधी कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से की। कहा पहले ही गलत तरीके से प्रांक्कलन तैयार किया गया था। नीचे से प्लेटफार्म तैयार नहीं हुआ और कटान रोधी कार्य के नाम पर धन का बंदरबांट की गई थी। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का भरोसा विधायक को दिया। लगभग 40 मिनट तक कटान स्थल के निरीक्षण और ग्रामीणों से बातचीत के बाद जिलाधिकारी वापस बलिया लौट गई। मौके पर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा, एसडीओ अमृतलाल सहित अन्य एसडीओ व अवर अभियंता मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों ने गोपालनगर पुलिस चौकी के कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि खेत में मिट्टी भरवा कर झोपड़ी डाली जा रही है। गोपालनगर पुलिस चौकी के एक सिपाही आकर प्रति ट्रैक्टर 500 रुपया की मांग की। नहीं देने पर ट्रैक्टर को पुलिस चौकी में ले जाकर बंद कर दिया। जिलाधिकारी ने कटान पीड़ितों को बताया कि शाम को उपजिलाधिकारी से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed