फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Admission process started in sports colleges

Ballia News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई

Tue, 05 May 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in sports colleges
बलिया। खेल निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार कक्षा 6, 9 और 11 की कुल 518 संभावित रिक्त सीटों पर मेधावी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी, जिसके तहत गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी sportscollegelko.in या khelsathi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन के लिए पेन नंबर (पर्सनल एजुकेशन नंबर) अनिवार्य है। शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन यूडाइज प्लस पोर्टल के जरिए होगा। अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उसे अपने आधार कार्ड में दर्ज पते वाले मंडल से ही आवेदन करना होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि प्रारंभिक चयन (ट्रायल) परीक्षा सुबह 7 से 9 बजे के बीच होगी। आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल के अभ्यर्थियों के लिए ट्रायल्स 18 और 19 मई 2026 को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन खेलों में दिखा सकेंगे दमखम
चयन प्रक्रिया में 14 प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जूडो, भारोत्तोलन और तैराकी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को ट्रायल के दिन अपनी निर्धारित खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed