फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration engaged in increasing voting percentage, 50 booths marked in every Vidhan Sabha

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटा प्रशासन, हर विधान सभा में 50 बूथ चिह्नित

Sun, 16 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in increasing voting percentage, 50 booths marked in every Vidhan Sabha
बलिया। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन कवायद में जुटा है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक विधान के 50 ऐसे बूथों को चिह्नित किया गया है जहां मतदान प्रतिशत कम रहा। इन बूथों पर मतदान कम होने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले जब 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे तो जिले के कई बूथ ऐसे थे, जहां सबसे कम वोटिंग हुई थी। अब विधानसभा चुनाव होने जा रहे है तो इन बूथों में वोट प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति तय की गई है। इन बूथों के मतदाता वोट का महत्व समझें और मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए इन्हें जागरूक किया जाएगा। इन बूथों में बैठक, गोष्ठी, प्रतियोगिता आदि शुरू कराई गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। इसमें हर मतदाता को वोट रूपी आहुति देनी चाहिए। मजबूत लोकतंत्र विकास व सुशासन का मुख्य रास्ता है। उन्होंने बताया कि जिले की सात विधान सभाओं में 50-50 बूथ ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें पिछले लोकसभा चुनाव में बेहद कम वोटिग हुई थी। अब इन बूथों में मतदाताओं को जागरूक कर सर्वाधिक वोटिंग कराने का लक्ष्य रखा गया है। टीमें यहां के मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने को लगाई गई हैं। टीम कम मतदान के कारणों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि जिले में छठवें चरण में चुनाव है और मतदान तीन मार्च को होने हैं। उस समय ठंड का असर भी कम रहेगा ऐसे में उम्मीद है अधिक से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed