फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADM to investigate complaints against Deputy Director Consolidation

उप संचालक चकबंदी के विरूद्घ जांच करेंगे एडीएम

Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
ADM to investigate complaints against Deputy Director Consolidation
सिकंदरपुर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने उप संचालक चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी रामआसरे को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। एडीएम ने शिकायतकर्ता से साक्ष्य आदि देने को कहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरा मदनपुरा निवासी खड़क बहादुर यादव ने मुख्यमंत्री आला अधिकारियों को पत्र भेज कर उप संचालक चकबंदी पर पद का दुरुपयोग कर धन उगाही करने एवं मृतक के विरुद्ध आदेश पारित करने का आरोप लगाया था। बताया था कि उप संचालक चकबंदी अधिकारी की ओर से निगरानी संख्या 1126/139 में 31 जुलाई 2019 को मौजापुर शिवानंद बनाम काशीनाथ आदि व निगरानी संख्या 849 /1217 में 14 जून 2019 को लहसिया बनाम पृथ्वी नारायण में फैसला मृतकों के विरुद्ध कर दिया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उप संचालक चकबंदी अधिकारी के एक चपरासी की भी भूमिका संदिग्ध है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगा है। अपर जिलाधिकारी ने गौरा मदनपुरा निवासी खड़क यादव को एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध लगाए गए आरोप के संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed