फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   adhunik shauchalay ke liye tanki par chadha

आधुनिक शौचालय के लिए टंकी पर चढ़ा युवक

Tue, 13 Sep 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 13 Sep 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
adhunik shauchalay ke liye tanki par chadha
शौचालयों पर लटके ताले - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के लिए घर में आधुनिक शौचालय बनवाने के लिए पिता के पैसे न देने से नाराज युवक गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। घटना मंगलवार की दोपहर की ताड़ीबड़ा गांव की है।  लगभग दो घंटे तक चले जद्दोजहद के बाद युवक पुलिस एवं ग्रामीणों के आश्वासन पर नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन



ताड़ीबड़ागांव (महुआ) निवासी मुकेश राम की शादी करीब छह माह पहले ही हुई है। पत्नी भी ससुराल में ही पति के साथ रहती है। उसके घर के पास शौचालय तो है, लेकिन जर्जर हो गया है। अपनी पत्नी की शौचालय की दिक्कत को देखकर मुकेश ने अपने पिता से घर में आधुनिक शौचालय बनवाने के लिए एक लाख रुपये मांगे। लेकिन खेती-किसानी करने वाले पिता ने धन देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज मुकेश मंगलवार की दोपहर में गांव में बने ओवरहेड टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक को इस तरह टंकी को चढ़ा देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गए। पहले तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आया। लेकिन घटना की जानकारी पाकर वहां पहुंची पत्नी ने लोगों को पूरी बातें बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक सूचना पाकर पुलिस भी अग्रिशमन दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने काफी समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब दो घंटे बाद युवक टंकी से नीचे उतरा। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर घटना से नाराज पिता किसी रिश्तेदार के घर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed